Sunday, February 14, 2021

भाषा और साहित्य - 1

 

                                           हिन्दी भाषा और साहित्य

          भारत में महान हिन्दू साम्राज्य स्थापकों और चक्रवर्तियों का युग नवम शताब्दि के उत्तराल के बाद प्रायः क्षीणोन्मूख हो गया था, इन्हीं दिनों पहली बार सिंध प्रांत में इसलागी शासकों का आक्रमण हुआ था। संस्कृत और प्राकृत भाषाओं के समान्तर प्रचलन के युग की समाप्ति के साथ अपभश का युग प्रारंभ हो गया था। अपभ्रंश के कलेवर से विकासोन्मुख बोलियों के साथ ही हम हिन्दी साहित्य के इतिहास का क्रम मान सकते हैं। राहुल सांकृत्यायन ने अपने "हिन्दी प्राचीन पद्य" शीर्षक संकलन में उत्तरकालीन अपभंश के स्वरूपों को हिन्दी के अंतर्गत माना है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदीजी ने भी अपनी "हिन्दी साहित्य का आदिकाल" शीर्षक कृति में सिद्धों और नाथों के साहित्य के साथ हिन्दी साहित्य का इतिहास प्रस्तुत करते हुए इसी तरह साहित्य को हिन्दी के विकासोन्मुख दशाओं की ओर अग्रसर होने से पहले अपभ्रंशात्मक अंशों से लक्षित रूप में पहचाना है। काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा प्रकाशित बहुखण्ड हिन्दी साहित्य के इतिहास के प्रथम खण्ड में राजाबली पाण्डेजी ने भी सिद्धों के साहित्य के साथ हिन्दी साहित्य का प्रारंभ माना है। इस तरह हम हिन्दी साहित्य के आदि काल को 1.000 ईस्वी से मान सकते हैं।

         हिन्दी साहित्य के आदि काल में हम तीन प्रकार की प्रवृत्तियों को पहचानते हैं। अपभ्रंशात्मक हिन्दी स्वरूपों में लक्षित नाथ पंथी व सिद्धों का साहित्य, डिंगल में प्रस्तुत वीरगाथा साहित्य और मैथिली में प्रस्तुत श्रृंगार व भक्ति साहित्य। सिद्धों के साहित्य में विभिन्न प्रकार के तांत्रिक प्रयोगों का उल्लेख है तथा प्रतिक्रियावादिता का लक्षण भी है। नाथों के साहित्य में हठयोगी पद्धतियों द्वारा सृष्टि की संरचना को समझने का प्रयास है। वीरगाथा साहित्य में हम श्रृंगार और वीर रस दोनों का मिश्रित प्रस्तुतीकरण देखते हैं। इस काल के कवियों में चंदबरदाई प्रधान है जिन्होंने पृथ्वीराज रासो नामक हिन्दी के प्रथम महाकाव्य समझे जानेवाली कृति को प्रस्तुत किया। इसलाम के प्रभाव को पचाकर अपने स्वरूप को इनकी शैली ने संपादित किया था। इसी कारण इन्होंने लिखा था "घटभाषा पुराणंच कुराणंच कथितं मया"। कहा जाता है कि पृथ्वीराज अर्थात् आश्रयदाता और चंदबरताई का जन्म एक ही दिन हुआ, जीवनभर दोनों का साहचर्य रहा और मृत्यु भी एक ही दिन हुई। पृथ्वीराज और मुहम्मद गोरी के युद्ध तथा पृथ्वीराज का संयुक्ता के साथ विवाह इत्यादि बातें इस महाकाव्य में वर्णित है। 

      बीसलदेव रासो, परमाल रासो आस्ताखण्ड आदि अन्य वीररसात्मक रचनाएं हैं, जिनके खण्डित स्वरूप होते हैं ।

       विद्यापति ने मैथिली भाषा में अपनी पदावली प्रस्तुत की जिसमें राधाकृष्ण के युगल स्वरूप का वर्णन है सजा श्रृंगार की विभिन्न सूक्ष्म स्थितियों का परिचय है। वीरगाथा काल के पश्चात् हिन्दी साहित्य का मध्य काल आता है। जिसे हम मुकिधा की दृष्टि से दो भागों में विभाजित कर सकते हैं। पूर्वमध्यकाल अथवा भक्ति काल उत्तर मध्यकाल अथवा रीतिकाल।

       भक्तिकाल में प्रवृत्तियां काफी समृद्ध हो गयी थी। सामाजिक धरातल पर हिन्दू धर्म और इसलाम सहअस्तित्व को स्वीकार कर चुके थे। परस्पर वैविध्य तथा समानता दोनों को प्रतिपादित करने की प्रवृत्ति बढ़ गयी थी। इन सबके कारण चार प्रकार के साहित्य हिन्दी में इस काल की देन बनकर हमारे सामने आते हैं। ये हैं सगुणोपासना के अंतर्गत श्री रामचंद्र तथा भगवान कृष्ण पर आधारित साहित्य तथा निर्गुणोपासना पर आधारित ज्ञानाश्रयी एवं प्रेमाश्रयी साहित्य।

       तुलसीदास रामचंद्रजी के परम भक्त थे और इनकी रामायण रामचरित मानस, रामभक्ति साहित्य की आधारशिला है। अवधि भाषा में दोहा-चौपाई शैली में रचित इस कृति में हम मर्यादा पुरुषोत्तम राम की अवतार की पूरी कल्पना का प्रसार देखते हैं। तुलसीदास प्राचीन हिन्दी की दो बोलियां व्रजभाषा और अवधि में रचनाएं करते थे। विनयपत्रिका, कवितावली, गीतावली, दोहावली आदि आपकी अन्य रचनाएं हैं। केशवदास द्वारा रचित रामचंद्रिका भी रामभक्ति शाखा के अंतर्गत म. जाती हैं, यद्यपि प्रवृत्ति से आप उत्तरमध्य काल के ये

        कृष्ण भक्ति शाखा के प्रधान कवि सूरदास हैं, जिन्होंने सवा लाख पदों के सूरसागर की रचना की। इनके अलावा नंददास आदि अष्टछाप के कवि, मीराबाई, रसखान आदि के नाम भी परिगणणीय है। ये कवि व्रज भाषा का ही प्रयोग किया करते थे। इनमें श्रीकृष्ण के अवतार का पुष्टीमार्गीय स्वीकृति का भाव प्रधान या । रसखान के बारे में तो भारतेंदु ने कहा था, "इन मुसलमान कवियन पे कोटि हिन्दी कवि को वारूँ"।

       ज्ञानाश्रयी शाखा, कालक्रम से समान्तर होते हुए भी धोडे पूर्व की है। इसके प्रधान कवि कबीरदास हैं, जिनकी प्रतिभा समग्र भारतीय की संचित निधि के समान 

थी। अनुभव की पाठशाला के अनमोल मोतियों को पिरोकर आपने निर्गुण परमात्मा के महिमा का गुणगान किया है। साखी, सबद, और रमैनी इनकी रचनाओं संकलन है जिनमें हम दोहों और पदों को देखते हैं । कबीरदास के पश्चात् रेदास दादुदयाल, गुरुनानक, मलुकदास आदि कवियों को ले सकते हैं जो ज्ञान के तराजू पर काफी भारी तुलते थे। मलूकदास तो एक जीवन सिद्धांत के प्रतिपादक थे और आलसी लोग इनको अपना गुरू इसलिए मानते थे कि व्यस्तता उन दिनों बस अशांति का पर्याय ही बना हुआ था। जब हम पढते हैं

     "अजगर करे न चाकरी, पंछी करे न काम 

       दास मलूका कह गये, सबका दाता राम"

      तो सृष्टि का वह रहस्य ध्यान में आता है जिसमें संघर्य की व्यर्थता हमारे पहचान में आ जाती हैं।

      प्रेमाषयी शाखा के कवि सूफी संप्रदाय का अनुकरण करते हुए इस्लाम का प्रचार करना चाहते थे। मनसूर के अनहलह से निकलकर ये धारा हर व्यक्ति को प्रेम के माध्यम से ईश्वरीयता को पहचानने का अधिकार देती है। जायसी ने अवधि भाषा में दोहा चौपाई शैली में 'पद्मावत' शीर्षक महाकाव्य की रचना की जिसका पूर्वार्द्ध काल्पनिक तथा उत्तरार्ध ऐतिहासिक था। "तन चितउर मन राजा कीन्हा, हिय सिंहल बुधि पदिमनी चीन्हा" कहकर अपने काव्य के प्रतीकात्मिकता को भी आपने लक्षित कर दिया है। कुतबन की मृगावती, मंझन की मधुमालती, उसमान की चित्रावली आदि अन्य कुछ प्रेमाश्रयी शाखा की रचनाएं हैं।

     उत्तरमध्यकाल को रीतिकाल भी कहते हैं। काव्य लक्षणों के बारे में पहचानने की एक प्रवृत्ति इस काल में प्रबल हुई थी। फिर भी रीतिकाल में हम तीन प्रकार के साहित्य देखते हैं। ये हैं रीतिबद्ध, रीतिसिद्ध और रीतिमुक्त।

      रीतिबद्ध साहित्य के अंतर्गत हम केशवदास, मतिराम, चिंतामणि, भिखारीदास जैसे साहित्यकारों को पहचानते हैं। इन्होंने रस, छंद, अलंकार इत्यादि का सोदाहरण परिचय अपनी कृतियों में दिया हैं। इनमें से भूषण रीतिबद्ध होते हुए वीररसात्मक उद्गारों के कारण काफी विशिष्ट भी हुए हैं।

      रीतिसिद्ध साहित्यकारों में हम महाकवि देव, बिहारी जैसे कवियों को पहचानते हैं। विहारीलाल तो तुलसीदास के समान हिन्दी साहित्य के महाकवि माने जाते हैं।और तभी तो उनके शब्द शक्ति की गुरुगरिमा का परिचय इन पंक्तियों में हमें मिलता है।

       "विहारी के दोहरे जो नावक के तीर, 

         देखन को छाटे लगे घाव करे गंभीर"

      रीतिमुक्त साहित्यकारों में हम घनानंद का नाम ले सकते हैं जिन्होंने अपनी उन्मुक्त भावोर्मियों को प्रकट करने के लिए कहा था, कि लोग कविताएं बनाते हैं पर मुझे मेरी कविता बताती हैं।

      रीतिकाल के पश्चात् हम कालक्रम से आधुनिक काल में पदार्पण करते हैं। लगभग 1875 ईसवी से आज तक की अवधि को हम आधुनिक काल के अंतर्गत मान सकते हैं। पहला युग भारतेंदु हरिचंद्र का युग था। भारतेंदु ने अपने जीवन के पैतीस साल मात्र की आयु में अनगिनत रचनाएं प्रस्तुत कर एक युग के कर्ता धर्ता बन गये। खड़ी बोली गद्य का प्रारंभ इन्हीं के साथ माना जा सकता है। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदीजी 'सरस्वती' के संपादक के रूप में साहित्यकारों को संकेतित करते हुए उन्हें सुनियोजित मार्ग दिखानेवाले रहबर बने । प्रारंभिक पद्म साहित्य खड़ी बोली में इतिवृत्तात्मक' कहा गया जिसमें तीन कवि प्रधान है - श्रीधर पाठक, रामनरेश त्रिपाठी और अयोध्यासिंह उपाध्याय । अयोध्यासिंह उपाध्याय को हम खड़ी बोली के प्रथम महाकाव्य 'प्रिय प्रवास के रचयिता के रूप में जानते हैं। रामनरेश त्रिपाठी एक सशक्त प्रतिभा के धनी थे जिनके 'कवि कौमूदी' के चार संकलन हमें हिन्दी साहित्य का दिग्दर्शन कराती हैं। श्रीधर पाठक की मिलन, पथिक आदि रचनाएं अभूतपूर्व प्रतिभा के परिचायक हैं।

       हिन्दी में कहानी साहित्य इंशा अल्ला खान की 'रानो केतकी की कहानी के साथ शुरू होता है। लाला श्रीनिवास द्वारा रचित परीक्षा गुरु हिन्दी का प्रथम उपन्यास है। भारतद् हरिचंद्र, राजाशिवप्रसाद, सितारे हिंद आदि को हम हिन्दी खडी बोली के प्रथम नाटककार के रूप में मान सकते हैं। उपन्यासों का विकास जब हुआ तब हमारे सामने पहले प्रेमचंद आये जिनको लेखनी ने ऐसी तस्वीरें बनायी और ऐसी कलेवर रचित किया कि प्रेमचंद उपन्यास के बेताज के बादशाह बने । 'निर्मला से लेकर 'गोदान' के सोपान उपन्यास की महीमा का अक्षुण्ण गुणगान है। 

        प्रसाद काव्य रचयिता के रूप में आये तो छायावाद-रहस्यवाद युग के अग्रणी बने। इनकी रचना कामायणी सर्वथा मौलिक प्रतिकात्मक महाकाव्य है और अगर इसके समर्थन में सशक्त पृष्ठभूमि तथा प्रथा प्रवर्तन में गंभीर प्रेरकत्व रहता तो रवींद्रनाथ ठाकुर के बाद इनहें नोबल पुरस्कार मिलता। कानन कुसुम, प्रेम पथिक आँसू, महर, झरना आदि इनकी अन्य रचनाएं हैं प्रसाद के साथ-साथ पंथ, निराला और महादेवी भी छायावादी मुक्तकों के क्षेत्र में अग्रणी रहे। इनकी रचनाएं काफी चर्चित रही और समृद्धि के धरातल पर शिरोधार्य भी रही। हरिवंशराय बच्चन हालाबाद नामक एक ऐसे प्रवृत्ति को सर्जित किया था जिसमें अनुभूति थी, "बीती हुई बातों पर अब रोने में क्या फल, मेरे मन अब हंसते हुए चल"। इनकी रचनाओं के शीर्षकों को पढ़ते भी एक मादकता अनायास आ जाती है। मधुबाला, मधुशाला, निशा निमंत्रण, मिलन यामिनी आदि कुछ शीर्षक हैं।

        उपन्यासों के क्षेत्र में प्रसाद, निराला आदि के नाम भी आते हैं, मगर जबरदस्त शख्सियत के साथ आनेवाले उपन्यासकारों में यशपाल, जैनेंद्र, अज्ञेय और रांगेय राघव का नाम गिन सकते हैं। ये रचनाकार कुछ ऐसे हस्ती के थे कि जिनकी चर्चा युगीन प्रवृत्तियों के साथ भी की जा सकती हैं और युगान्तरकारिता के साथ भी। भगवतीचरण वर्मा, उपेंद्रनाथ अश्क आदि रचनाकार भी नाटक, काव्य और उपन्यास सबमें बराबर प्रवृत्त रहे।

        प्रयोगवादी एवं प्रगतिवादी काव्यधारा में दिनकर, नवीन, अज्ञेय, भवानी प्रसाद आदि नाम गिने जाते हैं। ये कवि कभी प्रगति पर और कभी प्रयोगात्मक प्रवृत्तियों पर कविताएं लिखा करते थे। टी.एस. इलियट, एजरा पाउण्ड, एनटोल फ्रांस हक्स्ली जैसे कवियों और चितकों का प्रभाव प्रारंभ से ही हिन्दी साहित्य पर लक्षित हुआ था और इसको दिखानेवाले अन्यान्य साहित्यकारों से हिन्दी साहित्य भरा पड़ा है।


                    卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐





No comments:

Post a Comment

thaks for visiting my website

एकांकी

कार्यालयीय टिप्पणियाँ

      कार्यालयीय टिप्पणियाँ सरकारी कार्यालयों में और उच्च अधिकारियों के बीच संचिकाओं (Files) पर जो टिप्पणियाँ लिखी जाती हैं वे लम्बी तो नहीं...