Wednesday, September 1, 2021

वाक्यों में प्रयोग कीजिये :



         वाक्यों में प्रयोग कीजिये :


1. प्रतीक्षा करना :- हम परीक्षा के फल की प्रतीक्षा करते हैं।

2. इशारा करना  :- उसे अन्दर आने का इशारा करो।

3. हवाले करना :- हम सब कुछ तुम्हारे हवाले कर देते हैं। 

4. हस्ताक्षर करना :- आवेदन पत्र में हस्ताक्षर करो।

5. तारीफ करना :- सब गाँधीजी की तारीफ करते हैं।

6. अनुरोध करना :- 

   हम अनुरोध करते हैं कि आप भी हमारे साथ आएँ।

7. मशहूर :- सेलम आम के लिए मशहूर है।

8. प्रलोभन देना:- प्रलोभन देनेवाले चालाक होंगे।

9. निराश होना :- खिलौना न मिलने पर बच्चा निराश हो गया।

10. दाखिल करना:- सबकुछ दाखिल करना मुश्किल है।

11. तय करना :- रोज का कार्यक्रम तय कर लो।

12. बचपन : - यह बचपन की कहानी है।

13. परिवर्तित करना: हम क्रांति को शांति में परिवर्तित करेंगे।

14 तिरस्कार करना :- बड़ों की बातों का तिरस्कार न करना चाहिए। 

15. प्रभावित होना :- हम गाँधीजी के त्याग पर प्रभावित हुए।

16. तरक्की करना :- भारत कई बातों में तरक्की कर रहा है।

17. गायब होना :- बादलों में सूरज गायब हो गया।

18. कदम उठाना :-

      हमें देश की उन्नति के लिए कदम उठाना चाहिए।

19. अधीर होना :- हमें समस्याओं से अधीर न होना चाहिए।

20. समर्पण करना :- अपना सबकुछ देश के लिए समर्पण करो।

21. पालन करना :-  हमें नियमों का पालन करना चाहिए।

22. मुलाकात करना :- 

     देश-विदेश के नेतागण अकसर मुलाकात करते हैं।

23. सौंपना   :- भरत ने राम को राज्य सौंप दिया।




24. आपे से बाहर होना :- 

      अध्यापक न आने से वह आपे से बाहर हो गया।


25. दाँतों तले ऊँगली दबाना :-

       ताजमहल को देखकर सब दाँतों तले ऊँगली दबातें हैं।









No comments:

Post a Comment

thaks for visiting my website

एकांकी

कार्यालयीय टिप्पणियाँ

      कार्यालयीय टिप्पणियाँ सरकारी कार्यालयों में और उच्च अधिकारियों के बीच संचिकाओं (Files) पर जो टिप्पणियाँ लिखी जाती हैं वे लम्बी तो नहीं...