Sunday, August 6, 2023

Hindi literature



11. ’लछमा’ किस कहानी का पात्र है ?

(अ) पुरस्कार (ब) कोसी का पटवार✔️

(स) पिता (द) परिंदे


12. प्रकाशन वर्ष के अनुसार जयशंकर प्रसाद की कहानियों का सही अनुक्रम है-

(क) इन्द्रजाल

(ख) आकाशदीप

(ग) ग्राम

(घ) गूदड़साई

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए:

(अ) ग, घ, ख, क✔️ (ब) क, ख, ग, घ

(स) ख, ग, घ, क (द) घ, ख, क, ग


13. ’’आज के व्यापक सामाजिक संबंधों के संदर्भ में जीने वाले व्यक्ति के माध्यम से ही मुक्तिबोध ने ’अँधेरे में’ कविता में अस्मिता की खोज को नाटकीय रूप दिया है।’’

यह कथन किस आलोचक का है ?

(अ) नामवर सिंह✔️ (ब) रामविलास शर्मा

(स) रमेश कुन्तल मेघ (द) रामस्वरूप चतुर्वेदी


14. निम्नलिखित में से किस विचार से गांधीवादी दर्शन सहमत नहीं है ?

(अ) सत्य और अहिंसा

(ब) मनुष्य की सार्थकता जानने में नहीं, करने में है।

(स) सादा जीवन और श्रम पर जोर

(द) साध्य की शुद्धता लेकिन साधन की अशुद्धता✔️


15. प्रकाशन वर्ष के अनुसार श्रीलाल शुक्ल के उपन्यासों का सही अनुक्रम है-

(क) बिस्त्रामपुर का संत

(ख) मकान

(ग) सूनी घाटी का सूरज

(घ) पहला पड़ाव

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) घ, क, ख, ग (ब) ख, ग, क, घ

(स) ग, ख, घ, क ✔️ (द) क, ख, ग, घ


16. प्रकाशन वर्ष के अनुसार कृष्णा सोबती के उपन्यासों का सही अनुक्रम है-

(क) समय-सरगम

(ख) मित्रो मरजानी

(ग) ऐ लड़की

(घ) सूरजमुखी अंधेरे के

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन चुनिए-

(अ) क, ख, ग, घ (ब) घ, ग, ख, क

(स) ख, क, घ, ग (द) ख, घ, ग, क ✔️


17. रामचंद्र शुक्ल न ’हिंदी साहित्य का इतिहास’ में देव के कितने ग्रंथों का उल्लेख किया है ?

(अ) 22 (ब) 23✔️

(स) 24 (द) 25




18. ’जिन्दगीनामा’ उपन्यास में-

(क) बीसवीं शताब्दी के प्रथम पन्द्रह वर्षों में पंजाब के किसानों-ग्रामीणों के जीवन का चित्रण है।

(ख) महानगर वासी उच्च मध्यवर्गीय वृद्ध व्यक्तियों की जीवन स्थितियों का चित्रण है।

(ग) परिनिष्ठित हिंदी को पंजाबी प्रयोगों से आक्रान्त कर दिया है।

(घ) विवाहेतर सन्तान और उसकी स्वीकृति का प्रश्न वर्णित है।

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

(अ) क और ग ✔️ (ब) क और ख

(स) ख और ग (द) ग और घ


19. ’मैं नीर भरी दुख की बदली’ का प्रतिपाद्य है-

(क) इसमें रहस्यवादी ढंग से जीवन की नश्वरता की बात की गई है।

(ख) इसमें स्त्री के सामाजिक प्रदेय और श्रेय का रेखांकित किया गया है।

(ग) स्त्री का जीवन दुख में ही बीतता रहा है।

(घ) स्त्री अपने आँसुओं को व्यर्थ नहीं जाने देती है। वह उसी से नया सृजन करती रही है।

नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए-

(अ) क और ग (ब) ख और घ

(स) क और ख (द) ग और घ✔️


20. जगदीश चन्द्र कृत उपन्यास ’धरती धन न अपना’ की अंतर्वस्तु निम्नलिखित में से किस विषय पर आधारित है ?

(अ) पंजाब की ग्रामीण पृष्ठभूमि में दलित जीवन की कथा✔️

(ब) देश-विभाजन के बाद पंजाबी शरणार्थियों की समस्या

(स) वायलिन और बन्दूक, संगीत और युद्ध का द्वन्द्व

(द) युद्ध और प्रेम

No comments:

Post a Comment

thaks for visiting my website

एकांकी

AKSHARAM HINDI VIDYALAYA  ⭕ Online Hindi Classes (DBHPS) ⭕

  AKSHARAM HINDI VIDYALAYA  ⭕ Online Hindi Classes (DBHPS) ⭕ 👇👇👇👇👇👇 PRATHMIC  & PRAVESHIKA   For Queries 👇 👇 👇  WHATSAPP LINK Q...