शब्द-सम्बन्धी अशुद्धियाँ
१. अशुद्ध वाक्य - छात्रों ने पं० नेहरू को अभिनन्दन-पत्र प्रदान किया।
शुद्ध वाक्य - छात्रों ने पं० नेहरू को अभिनन्दन-पत्र समर्पित किया।
२. अशुद्ध वाक्य -उनकी सौभाग्यवती कन्या का विवाह कल होगा।
शुद्ध वाक्य - उनकी सौभाग्यकांक्षिणी कन्या का विवाह कल होगा।
३. अशुद्ध वाक्य - शोक है कि आपने मेरे पत्रों का उत्तर नहीं दिया।
शुद्ध वाक्य - खेद है कि आपने मेरे पत्रों का उत्तर नहीं दिया।
४. अशुद्ध वाक्य -उस पर आशा के बादल छा गये ।
शुद्ध वाक्य -उस पर निराशा के बादल छा गये ।
५. अशुद्ध वाक्य -जीवन और साहित्य का घोर सम्बन्ध है।
शुद्ध वाक्य -जीवन और साहित्य का घनिष्ठ सम्बन्ध है।
६. अशुद्ध वाक्य-आपका पत्र सधन्यवाद या धन्यवाद सहित प्राप्त हुआ।
शुद्ध वाक्य -आपका पत्र प्राप्त हुआ। धन्यवाद !
७. अशुद्ध वाक्य - इस समय आपकी आयु चालीस वर्ष की है।
शुद्ध वाक्य - इस समय आपकी अवस्था चालीस वर्ष की है।
८. अशुद्ध वाक्य -राम ने मोहन पर कठोर कुठाराघात किया।
शुद्ध वाक्य -राम ने मोहन पर कुठाराघात किया।
९. अशुद्ध वाक्य -वह दण्ड देने के योग्य है।
शुद्ध वाक्य -वह दण्डनीय है या वह दण्ड पाने के योग्य है।
१०.अशुद्ध वाक्यएक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रहे हैं।
शुद्ध वाक्य एक गाय, दो घोड़े और एक बकरी मैदान में चर रही हैं।
११.अशुद्ध वाक्य कृपया आप ही यह बतलाने का अनुग्रह करें।
शुद्ध वाक्य कृपया आप ही यह बताइये।
१२.अशुद्ध वाक्य तमाम देश भर में यह बात फैल गई।
शुद्ध वाक्य देशभर में यह बात फैल गई।
१३. अशुद्ध वाक्य वे सब कालचक्र के पहिए के नीचे पिस गये।
शुद्ध वाक्य वे सब कालचक्र में पिस गये।
१४. अशुद्ध वाक्य भाषण सुनने के बाद राम वापिस लौट आया।
शुद्ध वाक्य भाषण सुनने के बाद राम लौट आया।
१५. अशुद्ध वाक्य वह भी सोती नींद से जाग उठा।
शुद्ध वाक्य वह भी नींद से जाग उठा।
१६. अशुद्ध वाक्य वे लोग परस्पर एक-दूसरे को सन्देह की दृष्टि से देखते हैं।
शुद्ध वाक्य वे एक-दूसरे को सन्देह की दृष्टि से देखते हैं।
१७. अशुद्ध वाक्य बाजार में झुण्ड के झुण्ड जानवर खड़े हैं।
शुद्ध वाक्य बाजार में झुण्ड के झुण्ड जानवर हैं।
१८. अशुद्ध वाक्य आपका भवदीय
शुद्ध वाक्य भवदीय
१९. अशुद्ध वाक्य कै बजे ? चार बजे ।
शुद्ध वाक्य क्या बजा ? चार बजा।
२०. अशुद्ध वाक्य सभा में सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे।
शुद्ध वाक्य सभा में हर वर्ग के लोग उपस्थित थे।
२१. अशुद्ध वाक्य उसे सौ रुपये जुर्माने हुए।
शुद्ध वाक्य उसे सौ रुपया जुर्माना हुआ।
२२. अशुद्ध वाक्य स्वस्ति श्री पिताजी, प्रणाम।
शुद्ध वाक्य सिद्धि श्री पिताजी, प्रणाम।
२३. अशुद्ध वाक्य सिद्धि श्री अनुज, प्रसन्न रहो।
शुद्ध वाक्य स्वस्ति श्री अनुज, प्रसन्न रहो।
२४. अशुद्ध वाक्य वह भाँग ढालता है।
शुद्ध वाक्य वह भाँग छानता है।
२५. अशुद्ध वाक्य प्रत्येक छोटी-मोटी विशेषताओं को देखना चाहिए।
शुद्ध वाक्य प्रत्येक छोटी-मोटी विशेषता को देखना चाहिए।
२६. अशुद्ध वाक्य कुछ प्रकाशक लेखकों को निराशा देते हैं।
शुद्ध वाक्य कुछ प्रकाशक लेखकों को निराश करते हैं।
२७. अशुद्ध वाक्य गुरुजी प्रश्न पूछते हैं।
शुद्ध वाक्य गुरुजी प्रश्न करते हैं।
२८. अशुद्ध वाक्य मैं आपकी भक्ति या श्रद्धा करता हूँ।
शुद्ध वाक्य मैं आप पर भक्ति या श्रद्धा रखता हूँ।
२९. अशुद्ध वाक्य यह काम आप पर निर्भर करता है।
शुद्ध वाक्य यह काम आप पर निर्भर है।
३०. अशुद्ध वाक्य वहाँ घमासान की लड़ाई हो रही है।
शुद्ध वाक्य वहाँ घमासान लड़ाई हो रही है।
३१. अशुद्ध वाक्य इन दोनों में केवल यही अन्तर है।
शुद्ध वाक्य इन दोनों में यही अन्तर है।
३२. अशुद्ध वाक्य हम तो अवश्य ही जायेंगे।
शुद्ध वाक्य हम तो अवश्य जायेंगे।
३३. अशुद्ध वाक्य पिता का उत्तरदायित्व पुत्र के ऊपर होता है।
शुद्ध वाक्य पिता का उत्तरदायित्व पुत्र पर होता है।
३४. अशुद्ध वाक्य यह तो केवल आप ही पर निर्भर है।
शुद्ध वाक्य यह तो केवल आप पर निर्भर है।
३५. अशुद्ध वाक्य उन्हें मृत्युदण्ड की सजा मिली है।
शुद्ध वाक्य उन्हें मृत्युदण्ड मिला है।
३६. अशुद्ध वाक्य वह आरोग्य हो गया।
शुद्ध वाक्य वह निरोग हो गया।
३७. अशुद्ध वाक्य निरपराधी को दण्ड देना उचित नहीं।
शुद्ध वाक्य निरपराध को दण्ड देना उचित नहीं।
३८. अशुद्ध वाक्य आज मैं प्रातःकाल के समय वहाँ गया।
शुद्ध वाक्य आज मैं प्रातःकाल वहाँ गया।
३९. अशुद्ध वाक्य वह विलाप करके रोने लगा।
शुद्ध वाक्य वह विलाप करने लगा।
४०. अशुद्ध वाक्य हिमालय में ठण्डी बर्फ जमी रहती है।
शुद्ध वाक्य हिमालय पर बर्फ जमी रहती है।
४१. अशुद्ध वाक्य उन्होंने अपनी कविता आप पढ़कर सुनाई ।
शुद्ध वाक्य उन्होंने अपनी कविता पढ़कर सुनाई।
४२. अशुद्ध वाक्य उसके बाद फिर यह हुआ।
शुद्ध वाक्य उसके बाद यह हुआ।
४३. अशुद्ध वाक्य चरखा कातना चाहिए।
शुद्ध वाक्य चरखा चलाना चाहिए।
४४. अशुद्ध वाक्य निम्न शब्दों पर ध्यान दें।
शुद्ध वाक्य निम्नलिखित शब्दों पर ध्यान दें।
४५. अशुद्ध वाक्य सारे विश्वभर में उसका नाम प्रसिद्ध है।
शुद्ध वाक्य विश्वभर में उसका नाम प्रसिद्ध है।
४६. अशुद्ध वाक्य मोती की कड़ियाँ।
शुद्ध वाक्य मोती की लड़ियाँ।
४७. अशुद्ध वाक्य गीतों की लड़ियाँ।
शुद्ध वाक्य गीतों की कड़ियाँ।
४८. अशुद्ध वाक्य हाथों की बेड़ियाँ।
शुद्ध वाक्य हाथों में हथकड़ियाँ।
४९.अशुद्ध वाक्य पैरों में हथकड़ियाँ।
शुद्ध वाक्य पैरों में बेड़ियाँ।
५०. अशुद्ध वाक्य उसने पूरी शक्ति भर काम किया।
शुद्ध वाक्य उसने शक्ति भर काम किया।
**************************
No comments:
Post a Comment
thaks for visiting my website